मैंगलोर विमान हादसा : नहीं मिला ब्लैक बॉक्स
डिजिटल कॉकपिट वायस रिकार्डर और फ्लाइट डाटा रिकार्डर को एक साथ 'ब्लैक बॉक्स' कहा जाता है। किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में इसी 'ब्लैक बॉक्स' के जरिए इसके कारणों का पता चलता है।
पुलिस ने बताया है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के दल ने भी दुर्घटनास्थल पर तलाशी अभियान में हिस्सा लिया।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया, "हां, रिकार्डर्स की तलाश अभी जारी है। हमारी टीम अग्निशमन दस्ते के कर्मचारियों के साथ इसकी खोज में लगी हुई है।"
शनिवार को दुबई से मैंगलोर आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान मैंगलोर में हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना के संबंध में विमान के पायलट की तरफ से किसी प्रकार के विपत्ति के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications