उप्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू का प्रकोप बदस्तूर जारी है। राज्य में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 44.6, कानपुर का 41.1, इलाहाबाद का 40.8, वाराणसी का 40.2 और लखनऊ का 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है बल्कि एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली गर्म हवाओं और आसमान साफ होने के कारण सूर्य से पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+