मैंगलोर विमान हादसा : फोरेंसिक दल करेगा शवों की शिनाख्त
विशेषज्ञों का यह दल डीएनए परीक्षण कर शवों की पहचान करेगा। ज्ञात हो कि हादसे के दौरान ये शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि इनकी शिनाख्त मुश्किल हो रही है।
कितने शवों का डीएनए परीक्षण होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि वेनलॉक सरकारी अस्पताल में लोग रात भर अपने-अपने लोगों के शवों की पहचान करने की कोशिशों में जुटे रहे।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 80 शवों की पहचान की जा चुकी है। इन शवों को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा।
हादसे के दौरान बच गए सभी आठ यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है।
ज्ञात हो कि दुबई से मैंगलोर आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या आईएक्स 812 मैंगलोर के बाज्पे हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications