नक्सलियों ने मां-बेटे की हत्या की
शनिवार रात को करीब 50 सशस्त्र नक्सलियों ने ग्रामीण पटना के मसौरी के नजदीक पचपंपार गांव में हमला कर इन लोगों की हत्या कर दी।
मारे गए लोगों की पहचान मुकेश यादव और उनकी मां के रूप में की गई है।
घटना के बाद किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।
पटना शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर मसौरी में नक्सली सक्रिय माने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications