मैंगलोर विमान हादसे पर ग्रीस ने जताया शोक
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे एक पत्र में पैपांड्रेयस ने अपने देश की जनता और स्वयं की तरफ से दुख व्यक्त किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पैपांड्रेयस के हवाले से लिखा है, "कई लोगों की मौत को लेकर मैं अपना दु:ख जाहिर करना चाहूंगा। इस कठिन घड़ी में ग्रीस की जनता की ओर से आप हमारी सहायता और संवेदना स्वीकार करें। मैं हादसे में बचे हुए लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"
शनिवार के हादसे में कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई थी। विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया की दुबई से आ रही उड़ान मैगलोर हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications