बातचीत विफल, ब्रिटिश एयरवेज की इमारत के सामने प्रदर्शन

प्रदर्शन को देखते हुए लंदन की पुलिस 'स्कॉटलैंड यार्ड' ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विल्ली वाल्श को कड़े सुरक्षा घेरे में इमारत से बाहर निकाला।

स्कॉटलैंड यार्ड के मुताबिक एक इमारत की 23वीं मंजिल पर प्रबंधन और चालक दल के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो रही थी लेकिन इसी बीच प्रदर्शनकारी 23वीं मंजिल पर पहुंचने में सफल रहे।

दरअसल, ब्रिटिश एयरवेज के चालक दल के सदस्यों ने सोमवार शाम से 15 दिनों की हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। चालक दल का प्रबंधन के साथ कामकाज के समय, वेतन और वातावरण को लेकर विवाद है। इस कारण विमानन कंपनी की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि सोशलिस्ट वर्कर पार्टी के कई सदस्य इमारत में घुसकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाल्श पर फब्तियां कस कर थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+