क्रूज पोत में आग, 600 को सुरक्षित बचाया गया
ओस्लो, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी नार्वे में एक जर्मन क्रूज पोत के इंजन कक्ष में आग लग जाने के बाद पोत से 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नार्वे एनटीबी समाचार एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि एमएस ड्यूचलैंड ईडफोर्ड बंदरगाह पर खड़ा था, उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। बाद में आग पर काबू कर लिया गया।
पोत ईडफोर्ड से हैम्बर्ग जाने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications