कंधार में नाटो सैन्य ठिकाने पर हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विद्रोहियों ने हवा और जमीन से दोतरफा हमला किया। कंधार हवाई क्षेत्र में चार रॉकेट भी दागे गए। विद्रोहियों ने सैन्य ठिकाने के उत्तर में स्थित एक द्वार को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता जोसेफ ब्लॉट्ज ने कहा, "वे सैन्य ठिकाने में नहीं घुस सके।"
विद्रोहियों ने तीन दिन पहले बगराम में नाटो के एक अन्य ठिकाने पर हमला किया था। इसके अमेरिकी कांट्रेक्टर की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications