चीन में भारी बारिश से तबाही
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय नागरिक मामलों के विभाग के एक प्रवक्ता से हवाले से बताया है कि शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से हुनान प्रांत के 36 शहरों में 2000 से अधिक इमारतें और 10,000 से अधिक मकान तबाह हो गए हैं। इसके चलते 120,000 लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण व सूखा राहत मुख्यालय के मुताबिक बारिश से जियांग्सी प्रांत में भारी नुकसान पहुंचा है। अभी तक इसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 44,600 लोग घरों से निकलकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने को बाध्य हुए हैं।
मुख्यालय के अनुसार भारी बारिश से अब तक 71.8 लाख युआन का आर्थिक नुकसान होने का है। बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को बारिश थम जाएगी लेकिन बुधवार को फिर से बारिश हो सकती है।
इंडो-ण्शियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications