सस्ती होंगी मूल्य वर्धित सेवाएं

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। मेरी भतीजी, मंजरी जब छुट्टियों के दौरान मुझसे मिलने आई थी, तो उसने मुझसे पूछा था कि क्या मैं एक प्रोजेक्ट में उसकी मदद कर सकता हूं। मैं तैयार हो गया। इसमें सिक्कों का अध्ययन करना था। उत्सुक बच्ची यह जानना चाहती थी कि एक पैसे का सिक्का कैसा लगता है। उसका दूसरा सवाल था कि एक पैसे से क्या खरीदा जा सकता है?

हम सभी चकित थे कि आखिर किसी अध्यापक ने एक पैसे का प्रोजेक्ट क्यों दिया, जबकि एक घटिया टाफी की कीमत भी 50 पैसे है। एक पैसे के सिक्के के रूप, आकार और उसमें इस्तेमाल हुई धातु के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मंजरी भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक संग्रहालय पहुंची। वहां मंजरी को पता चला कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लाभ और लागत का विचार करते हुए वर्ष 1970 के दशक में ही एक, दो और तीन पैसे के सिक्के का प्रचलन बंद कर दिया था।

उसके बाद एक तरह की खोज शुरू हुई। जल्द ही एक ऐसी वस्तु मिल गई, जिसकी कीमत एक पैसा थी। एक पैसे का यह प्रस्ताव इस समय उच्च प्रतिस्पर्धा में जुटे भारतीय दूरसंचार उद्योग की ओर से दिया गया था। मात्र एक पैसे में कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में किसी से पूरे एक सेकंड तक बात कर सकता है या भारत के 60 करोड़ मोबाइल फोन उपभोक्ताओं में से किसी को भी 160 कैरेक्टर का एक एसएमएस भेज सकता है।

यही नहीं यदि बिल प्लान का सही से चयन किया गया हो तो कोई व्यक्ति सेवा प्रदाता कंपनी से इससे भी अधिक लाभ ले सकता है। निश्चित रूप से यह सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा ग्राहक बनाने और उसे बनाए रखने की इच्छा पर भी निर्भर करेगा।

दुनिया में सबसे तेजी के साथ विकास करने वाले भारतीय दूरसंचार उद्योग को विपणन के सभी हथकंडे अपनाने का श्रेय हर हाल में दिया जाना चाहिए। इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उत्पाद या सेवा का नमूना तैयार करना, सस्ती दरें तय करना, लाभकारी समय निर्धारित करना, परिवार व मित्रों के लिए विशेष पैकेज का प्रस्ताव आदि शामिल हैं।

इन प्रस्तावों में एक महीने तक 99 रुपये में 15,000 एसएमएस भेजने की सुविधा, यानी मात्र दो पैसे में तीन एसएमएस की सुविधा शामिल है। या फिर 65 घंटे की काल के लिए मात्र 299 रुपये, या पांच रुपये में अपनी मां के साथ पूरे समय बात करने की सुविधा शामिल है। यदि आपकी मित्रता का दायरा देश भर में है तो 599 रुपये प्रति महीने के प्लान से आप 65 घंटे तक बात कर सकते हैं। यानी 60 मिनट की बातचीत के लिए आपको मात्र नौ रुपये भुगतान करना पड़ रहा है।

सेवा प्रदाता कंपनी के पास किसी उपभोक्ता से स्थानीय और एसटीडी काल में पैसे बनाने का अवसर न के बराबर है। लेकिन ये कंपनियां मूल्य वर्धित सेवाओं के जरिए पैसे बनाती हैं। मूल्य वर्धित सेवाओं में रिंग टोन्स व ज्योतिष, म्यूजिक डाउनलोड व जोक्स, क्रिकेट स्कोर के बारे में सूचना, अंतर्राष्ट्रीय काल्स व डाटा सेवाएं शामिल हैं। गिनती करने के बाद पता चलता है कि कम से कम विभिन्न तरह की 100 ऐसी सेवाएं हैं जो कि मूल्य वर्धित सेवाओं को बढ़ावा देती हैं। और ऐसा कोई उपभोक्ता नहीं होगा, जिसने कि कम से कम 15 रुपये मासिक दर पर एक या दो सेवाएं न लिया हो।

और यदि आप ईमेल भेजने के लिए वेब, म्यूजिक डाउनलोड करने, टेलीविजन देखने के लिए वीडियो डाउनलोड करने जैसी डाटा सेवाओं को शामिल कर दें, तो मोबाइल कंपनियों के लाभ की संभावना बहुत बड़ी हो जाती है। और तीसरी पीढ़ी (3जी) की संचार सेवा आ जाने के बाद तो इस लाभ में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी। अपने मोबाइल फोन पर डाटा पैकेज की ग्राहकी ले लेने के बाद तो कोई भी उपभोक्ता अनजान रूटों पर जा सकता है या किसी गाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय काल कर सकता है।

यह अलग बात है कि भारत के सभी 60 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता ऐसा हैंडसैट नहीं रखते जो कि डाटा सेवाओं के लिए उपयुक्त हो, लेकिन जल्द ही इस तरह के हैंडसैट के हमशक्ल, सस्ते हैंडसैट हर उपभोक्ता की पहुंच में होंगे, जिनका औसत बिक्री मूल्य (एएसवी) किसी विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनी के किसी स्मार्ट फोन का 10वें हिस्से के बराबर होगा।

उद्योग विश्लेषक यह उम्मीद रखते हैं कि कई सारी सेवा प्रदाता कंपनियां सस्ती अंतर्राष्ट्रीय काल्स के लिए मोबाइल वीओआईपी सेवाएं प्रदान कर सकती हैं। इस समय अंतर्राष्ट्रीय कालें न केवल महंगी हैं, बल्कि इसके लिए एक शुल्क व मोटी जमानत राशि अदा करने के साथ ही इस सेवा को एक्टिवेट भी कराना पड़ता है। वीओआईपी मोबाइल सेवा उपलब्ध हो जाने पर काल दरें वर्तमान के 6़40 रुपये प्रति मिनट से घट कर एक से दो रुपये प्रति मिनट की दर पर आ सकती हैं।

आईटेल मोबाइल डायलर एक्सप्रेस जैसे कुछ मोबाइल डायलर्स पहले से बाजार में मौजूद हैं, जो किसी उपभोक्ता को मोबाइल फोन से वीओआईपी काल करने की सुविधा देते हैं। तमाम देशों में वाई फाई नेटवर्क की बड़े पैमाने पर उपस्थिति और सस्ती जीपीआरएस सेवा के आ जाने से वीओआईपी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर मोबाइल सैट से फोन करना लोकप्रिय हो रहा है। आईटेल मोबाइल डायलर एक्सप्रेस ऐसा करने के लिए एक आसान तरीका है।

भारत में दूरसंचार दरें दुनिया में सबसे निम्न हैं। ये दरें चुपचाप सामाजिक स्तर पर स्पष्ट बदलाव ला रही हैं। आप इसे बस, रेल या विमान में सहज रूप में देख सकते हैं। यहीं दूसरे स्तर पर मोबाइल एयर स्पेस उपभोक्ता भी हैं, जो फोन काल्स को प्रारंभिक डे टाइम एक्टिविटी से पूरे सप्ताह 24 घंटे की एक्टिविटी में बदलने में व्यस्त हैं।

रात के समय विभिन्न सस्ती काल दरों के प्रस्ताव के साथ देर रात मित्रों के बीच एक-दूसरे को फोन करना और वह भी लंबे समय तक आम बात है। नान पीक ऑवर में सस्ते ऑफरों के जरिए सेवा प्रदाता कंपनियां युवा विद्यार्थियों के बीच रात के सोने के समय में घुसपैठ करने में सफल हो गई हैं।

अब वह समय दूर नहीं, जब यह मोबाइल क्रांति, बाकी बचे देश के आधे हिस्से को, हर महीने दो करोड़ नए मोबाइल कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए तीन वषरें से भी कम अवधि के भीतर अपने आगोश में ले लेंगी। उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था का पैमाना भारत की आबादी का लाभ उठाएगा और एक पैसे में कई सारे सेकेंड तक मोबाइल पर बातें करने की सुविधाएं प्रदान करेगा।

(सुजीत चटर्जी, सिंगापुर की मोबाइल वीओआईपी सल्यूशन प्रदाता कंपनी, आरईवीई सिस्टम्स के 'ग्लोबल मार्केटिंग एंड स्ट्रेटजी' निदेशक हैं।)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+