लालगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "बाकीसोल जंगलों के पास नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। किसी के हताहत होने या किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।"
यह मुठभेड़ रामगढ़ और पिंगबोनी के बीच उसी स्थान के करीब हुई जहां 19 मई को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान मारे गए थे।
इस इलाके में पिछले 11 महीने से संयुक्त सुरक्षा बलों की तैनाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications