न्यूजीलैंड की डेयरी कंपनी के साथ साझा उपक्रम संभव
पंजाब सरकार के सहकारी विभाग के आमंत्रण पर फोंटेरा के महाप्रबंधक (अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम) डेविड ब्रॉड और बिक्री प्रबंधक हामिश गोवांश का दो सदस्यीय दल गुरुवार को यहां पहुंचा।
पंजाब सहकारी विभाग ने कहा कि फोंटेरा के अधिकारियों ने लुधियाना और मोहाली के हमारे दुग्ध संगठनों के डेयरी फार्म और दूध संग्रहण समितियों का दौरा किया है। उन्होंने यहां के दुग्ध क्षेत्र की सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए यह दौरा किया।
उनकी प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक थी। फोंटेरा अधिकारियों ने पंजाब में मिल्कफेड के डेयरी सहकारी तंत्र में रुचि दिखाई है। वह राज्य के डेयरी फार्मिग के तरीकों से भी प्रभावित हुए।
उन्होंने बताया कि फोंटेरा अधिकारियों ने पशुओं का चारा बनाने के संयंत्र और खन्ना शहर के सीमन स्टेशन का भी दौरा किया।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमने चीन और श्रीलंका में डेरी विकास कार्यक्रम के ऐसे अनुभव भी बांटे जिन्हें हमने अपने यहां लागू किया है। हमने पंजाब में बड़े डेयरी फार्मो की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications