स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने भरी उद्घाटन उड़ान

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)। देश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) का यहां सफल परीक्षण उड़ान संचालित किया गया।

सरकारी रक्षा प्रतिष्ठान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने पांच टन वजन वाले इस हेलीकॉप्टर का निर्माण किया है। इसकी वजह से भारत उन उन्नत देशों की श्रेणी में आ गया है जिनके पास ऐसे हेलीकॉप्टर हैं।

एयर स्टाफ के उप प्रमुख एयर मार्शल पी. के. बारबोरा, रक्षा उत्पादन सचिव आर. के. सिंह, तीनों रक्षा सेवाओं के शीर्ष अधिकारियों और रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े गणमान्य लोगों की मौजूदगी में एचएएल के हवाई अड्डे पर भारी सुरक्षा के बीच 20 मिनट तक इस हेलीकॉप्टर ने अपनी उद्घाटन उड़ान भरी।

दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के अनुरक्षण में काले रंग के इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

दो इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर को प्रमुख परीक्षण पायलट सेवानिवृत्त विंग कमांडर उन्नी पिल्लई और परीक्षण पायलट सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन हरी नायर ने उड़ाया।

इस मौके पर एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अशोक नायक ने कहा, "भारतीय वायु सेना की अभियान संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एलसीएच का निर्माण किया गया है।"

उन्होंने बताया कि यह धीमी गति से चल रहे लक्ष्य को भी निशाना बना सकता है। इसके अलावा यह दुश्मन के वायु रक्षा अभियानों को नष्ट करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, रक्षा राज्य मंत्री पल्लाम राजू और भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी. वी. नाइक को भी इस समारोह में हिस्सा लेना था लेकिन मैंगलोर में शनिवार को हुई विमान दुर्घटना के चलते इन लोगों ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+