सोमालिया हिंसा में 13 मरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्रोहियों के प्रभाव वाले होडोन, हावलवाडाग और वाडरेग्ली जिलों में दोनों पक्षों से हुई गोलाबारी से नुकसान पहुंचा।
स्थानीय एंबुलेंस सेवा के अध्यक्ष अली मुसे ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि उन्होंने कम से कम 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया और उनके कर्मचारियों ने तीन शवों को देखा।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि 10 से अधिक नागरिक मारे गए और उत्तरी मोगादिशु में पांच लोग घायल हुए।
इस्लामी विद्रोहियों और सरकार दोनों ने रविवार सुबह शुरू हुए संघर्ष में जीत का दावा किया।
इस्लामी आतंकवादी संगठन अल शहाब के प्रवक्ता शेख अली मुहम्मद रागेह ने कहा कि उन्होंने सरकारी पक्ष को भारी नुकसान पहुंचाया।
सरकार ने इस्लामी विद्रोहियों के दावे से इंकार करते हुए कहा कि विद्रोहियों के इलाके में लड़ाई अभी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications