वरुण गांधी हाथरस में करेंगे जनसभा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि भाजपा के युवा नेता हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे स्थित क्रीड़ा स्थल पर 5 जून को एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान गांधी जनता के बीच कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार(संप्रग) की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ने वाली महंगाई और मायावती सरकार के भ्रष्टाचार एवं कुशासन जैसे मुद्दे उठाएंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक वरुण के साथ भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के कुछ नेता भी इस जनसभा में शामिल हो सकते हैं।

हाथरस में होने वाली जनसभा से पहले पीलीभीत सांसद गत ढाई महीनों में मुरादाबाद, सहारनपुर, बुलंदशहर, सुल्तानपुर और जौनपुर में जनसभायें कर चुके हैं।

मालूम हो कि हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हैं। यहां यशपाल सिह चौहान पार्टी के विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+