दिल्ली में उमस भरा रविवार
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को रविवार को जबरदस्त गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा आद्र्रता 47.30 फीसदी मापी गई।
आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्यिसय के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications