चीन में रेल, सड़क हादसों में 51 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूस्खलन के कारण पटरी से उतरी रेलगाड़ी में सवार 71 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें 11 की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने इससे पहले मरने वालों की संख्या 10 बताई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद पटरी से करीब 8,000 घनमीटर कीचड़ और पत्थर हटाया गया। करीब 2,000 कर्मचारियों ने इस कार्य को पूरा किया।
रेलगाड़ी पर्यटक स्थल गुलिन ने शंघाई जा रही थी। रेलगाड़ी का इंजन और 17 डिब्बों में से आठ पटरी से उतर गए और कुछ तो पलट गए। हादसे के बाद शंघाई-कुनमिंग रेलवे लाइन बंद कर दी गई।
चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने रेलवे अधिकारियों से रेल लाइन को यथाशीघ्र खोलने को कहा है।
लियोनिंग प्रांत में एक चार लेन वाले एक्सप्रेस वे पर एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 32 लोग मारे गए। सड़क के एक ओर निर्माण कार्य चलने के कारण यह दुर्घटना हुई।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ट्रक ने गलत दिशा से आकर एक यात्री बस को टक्कर मार दी।
ट्रक में सवार तीन लोगों और 28 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications