केंद्र की विफलता के खिलाफ भाजपा धरना देगी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज शनिवार को एक वर्ष पूरे करने वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ बुधवार को धरना पर बैठेंगे।

भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दोनों नेता बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सली हिंसा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को दोपहर 11.30 बजे संबोधित करेंगे।

जेटली राज्यसभा में और स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता हैं।

संप्रग सरकार ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने में विफल रही।

पार्टी ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए.राजा के इस्तीफे की भी मांग की जिनके 2जी स्पेक्ट्रम पर लिए गए फैसले के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+