आंध्र प्रदेश को केंद्र से मदद की उम्मीद

हैदराबाद, 23 मई (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया को तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से उदारतापूर्ण वित्तीय मदद मिलने की उम्मीद है।

रविवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे रोसैया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चक्रवाती तूफान 'लैला' से हुए नुकसान की रिपोर्ट सौपेंगे।

शनिवार को तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर चुके मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नुकसान की रिपोर्ट रोजाना भेज रही है लेकिन वे एक संपूर्ण रिपोर्ट सौपेंगे।

उन्होंने कहा कि वह प्रभावित जिलों में हुए नुकसान की अंतिम रिपोर्ट मिलने पर केंद्र सरकार से वित्तीय मदद मिलने की उम्मीद कर रहे है।

उन्होंने कहा, "राज्य में एक के बाद एक आपदा आ रही हैं। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार राज्य की वित्तीय मदद बढ़ाने के लिए आगे आएगी।"

पिछले साल राज्य में कृष्णा नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके अलावा अलग तेलंगाना राज्य बनाने के खिलाफ हुए आंदोलन में राज्य में व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

सरकार ने जिला कलेक्टरों को नुकसान का आंकलन करके 25 मई तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। सरकार केंद्र से वित्तीय मदद पाने के लिए उसे ज्ञापन भी सौपेगी।

हालांकि तूफान प्रभावित इलाकों में स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैं।

सरकारी क्षेत्र के सड़क परिवहन निगम और रेलवे ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है।

रविवार तक प्रभावित जिलों में सरकार के राहत शिविर बने हुए है। इन 300 राहत शिविरों में 70 हजार से ज्यादा लोगों ने आसरा लिया था। इनमें से ज्यादातर लोग शनिवार सुबह को अपने घरों को लौट गए हैं।

तूफान लैला के असर से हुई तेज बारिश में 23 लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर फसलों और आधारभूत संरचनाओं का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान तटीय प्रकाशम, गुंटूर, कृष्णा और नेल्लोर जिलों में हुआ है।

सरकार के मुताबिक 25,000 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। धान, कपास, तिल, मूंगफली, चना, मक्का और सूरजमुखी की 15,000 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है।

सरकार के मुताबिक आम, केला, पपीता, अमरूद और काजू की 12,000 हेक्टेयर से ज्यादा फसल भी चौपट हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+