उप्र में भाजपा का जनाधार बढ़ाना पहली प्राथमिकता : शाही
गोरखपुर में संवाददाताओं से बातचीत में शाही ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पार्टी के खोए जनाधार को वापस हासिल करना और पार्टी को प्रदेश में नंबर एक बनाना है।
शाही ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और सामान्य जनता के बीच संवाद बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार के साथ खड़ी नहीं होगी, तब तक वह सही मायने में मजबूत नहीं हो पाएगी।
शाही ने दावा किया कि अगले चुनाव में भाजपा, भ्रष्ट मायावती सरकार का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का शासन देख चुकी है, लेकिन इन दलों की सरकारें भाजपा की तीन सरकारों (कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह) जैसा साफ-सुथरा शासन देने में कामयाब नहीं रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications