मैंगलोर विमान हादसा : नेपाल ने शोक व्यक्त किया
भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को भेजे गए संदेश में यादव ने अपने देश की जनता की ओर से इस हादसे में मारे गए लोगोंे के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
अपने संदेश में यादव ने लिखा, "यह गहरे दुख का वक्त है। हमारी संवेदनाएं हताहतों के परिजनों के साथ हैं।"
नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने भी भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे गए संदेश के माध्यम से इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
इसके अलावा नेपाल की उप-प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला ने भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा को भेजे गए संदेश के माध्यम से दुख व्यक्त किया। सुजाता नेपाल की विदेश मंत्री भी हैं।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात से जा रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान शनिवार को मैंगलोर में उतरते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस घटना में यात्री दल के छह सदस्यों सहित 158 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications