मैंगलोर विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स मिला
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक दल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर रविवार सुबह तलाशी अभियान चलाया और ब्लैक बॉक्स मिल गया। ब्लैक बॉक्स एक डिजिटल काकपिट रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर होता है। इसके जरिए जांचकर्ताओं को विमान दुर्घटना के कारणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
ब्लैक बॉक्स मिलने की औपचारिक घोषणा डीजीसीए की ओर से अभी की जानी बाकी है।
ज्ञात हो कि दुबई से मैंगलोर आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शनिवार सुबह मैंगलोर रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। परिणामस्वरूप उसमें सवार 166 लोगों में से 158 की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications