प्रधानमंत्री सोमवार को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे
संप्रग सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष शनिवार को पूरा कर लिया। प्रधानमंत्री के संवाददाता सम्मेलन का आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से सीधा प्रसारण होगा।
सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में संप्रग में शामिल सभी पार्टियों के लिए तथा संप्रग को बाहर से समर्थन देने वाली पार्टियों के लिए रात्रिभोज की योजना बनाई थी। लेकिन शनिवार सुबह मैंगलोर में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस समारोह को स्थगित कर दिया गया।
बीते वर्ष के दौरान सरकार के प्रदर्शन के बारे में जनता को जानकारी देने के लिए तैयार की गई एक रिपोर्ट भी शनिवार के समारोह में जारी की जानी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications