महिला अधिकार समूहों ने कामत के बयान की आलोचना की
गोवा महिला आयोग की सदस्य और गोवा बचाओ अभियान की संयोजक सबीना मार्टिस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कामत की टिप्पणी बेहद ही आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा, "उनकी टिप्पणी दर्शाती है कि प्रदेश के नेताओं की सोच कैसी है, जहां की विधानसभा के वर्तमान 40 सदस्यों में महज एक ही महिला है।"
उन्होंने कहा कि कामत की अपनी ही कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की वकालत कर रही है और वह महिलाओं को राजनीति से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत काम कर रहे हैं।
कामत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था, "यदि महिलाएं राजनीति की तरफ आने लगेंगी तो इसका समाज पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।"
उन्होंने कहा था, "आपलोग राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण के चक्कर में पड़ें। यह आपको दीवाना बनाएगा। सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। आपको अगली पीढ़ी का ख्याल रखना चाहिए। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications