करंट लगने से 5 बच्चों की मौत, दो निलंबित (लीड-1)
हादसा रविवार सुबह जिले के कोतवाली (देहात) थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) दिलीप कुमार ने आईएएनएस से कहा कि हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक आज सुबह सलेमपुर के कुछ बच्चे गांव के निकट से बहने वाले नहर में नहा रहे थे। तभी बगल से गुजरने वाली हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर नहर में गिर गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चे झुलस गए थे, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच की थी। घटना से आक्रोशति ग्रामीणों ने बेहट जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि बिजली की लाइन के तार जर्जर हो चुके थे और उन्हें बदलने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन विभाग लगातार टालमटोल करता रहा।
जिलाधिकारी अलोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) विपुल जैन सहित एक अन्य जूनियर इंजीनियर (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कुमार ने कहा कि हादसे में मारे गये बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications