रतलाम में बस पलटने से 4 की मौत, 23 घायल
स्टेशन रोड थाने के प्रभारी एस. एस. चौहान ने आईएएनएस को बताया कि रविवार को उज्जैन की ओर से आ रही बस जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर नगरा गांव के करीब अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए 23 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications