मैंगलोर विमान हादसा : वार्न ने दुख व्यक्त किया
वार्न ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपनी टिप्पणी में लिखा है कि उनकी गहरी संवेदना उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने परिजनों को गंवा दिया है। वार्न का कहना है, "विमान हादसे के कारण गम झेल रहे लोगों के प्रति मैं काफी दुखी हूं। इस क्षण में हम सबकी संवेदना आपके साथ है। यह बेहद दुखदाई दुर्घटना है। मैं इससे आहत हूं।"
वार्न के अलावा भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। शनिवार को हुए इस हादसे में चालक दल के छह सदस्यों सहित 158 लोग मारे गए। विमान दुबई से मैंगलोर आते वक्त हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications