देश में कंप्यूटर की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी

देश की प्रमुख तकनीकी सलाहकारी संस्था और अध्ययन करने वाले समूह आईडीसी के मुताबिक विभिन्न सेगमेंट के कंप्यूटरों में डेस्कटॉप कंप्यूटर की बिक्री 14.4 लाख इकाई रही है, इसमें पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं नोटबुक कंप्यूटरों की बिक्री 72 फीसदी बढ़कर 8,03,000 हो गई है।

वर्ष 2009-10 में कुल निजी कंप्यूटरों की बिक्री में 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पिछले साल इनकी बिक्री में 8.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

आईडीसी के सहउपाध्यक्ष अनिर्बान बनर्जी ने कहा, "अर्थव्यवस्था में सुधार और ग्राहकों के विश्वास में बढ़ोतरी के कारण 2010 की जनवरी-मार्च तिमाही में निजी कंप्यूटर के क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है।"

उन्होंने कहा, "व्यापारिक सेगमेंट में खासकर बड़े और मध्यम व्यापार समूहों से अच्छी मांग देखी गई है। इस प्रदर्शन के चलते भारत के निजी कंप्यूटर बाजार में ज्यादा तेजी से सुधार हुआ है।"

भारत के कुल निजी कंप्यूटर कारोबार में हॉलेट पैकार्ड (एचपी) की बाजार हिस्सेदारी 16.5 फीसदी, डेल की हिस्सेदारी 13.6 फीसदी और एसर की हिस्सेदारी 13 फीसदी हो गई है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर कारोबार में एचपी 11.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी कंपनी है, एसर और एचसीएल दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। नोटबुक कंप्यूटर के क्षेत्र में भी एचपी 25.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है और डेल व एसर का स्थान क्रमश: दूसरा व तीसरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+