मैंगलोर विमान हादसा : चण्डीगढ़ के एक परिवार में दोबारा त्रासदी

चण्डीगढ़, 23 मई (आईएएनएस)। मैंगलोर में शनिवार सुबह की विमान दुर्घटना चण्डीगढ़ की एक बुजुर्ग महिला के लिए दोबारा त्रासदी लेकर आयी। हवाई दुर्घटना में महिला ने दुबई में रहने वाली अपनी बेटी को खो दिया।

संतोष अग्रवाल के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी दुर्घटना ने उनकी संतान को छीन लिया। करीब आठ साल पहले उनका बेटा, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे एक सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठे थे। संतोष के पति का पिछले साल चण्डीगढ़ में निधन हो गया था।

मैंगलोर में हुई हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाली मीनू अपने बेटे से मिलने कर्नाटक के मणिपाल शहर जा रहीं थी। वहां उनका बेटा डिग्री इन मेडिसिन (एमडी) कर रहा है। मीनू के डॉक्टर पति दुबई में दो अस्पताल चला रहे हैं। यह दंपति 1991 में दुबई में बस गया था।

यहां सेक्टर 42 में रहने वाली करीब 70 वर्षीया संतोष कहती हैं कि इस साल मार्च में वह अपनी बेटी से मिलकर दुबई से लौटी थीं।

संतोष के परिचितों ने बताया कि इस हादसे की खबर लगते ही संतोष का दूसरा बेटा समीर अग्रवाल मैंगलोर रवाना हुआ। समीर यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+