हैदराबाद में विश्व टेलीकॉम सम्मेलन सोमवार से
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) द्वारा आयोजित सम्मेलन में दुनिया भर के 700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चार जून तक चलने वाले सम्मेलन में मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख, विकास बैंक, नियामक एजेंसियां और निजी क्षेत्र की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे।
भारत पहली बार इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। पहली बार वर्ष 1994 में ब्यूनस आयर्स में सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
सम्मेलन में सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों के तहत साइबराबाद पुलिस ने रविवार को आईटी जिले में हाइटेक सिटी में स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसआईसीसी) का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।
जेनेवा स्थित आईटीयू ने कहा कि 25 मई को एक विश्व टेलीकम्युनिकेशन डेवलपमेंट रिपोर्ट जारी की जाएगी। आईटीसी की तीन अध्ययन इसके अगले दिन जारी होंगे।
केंद्रीय दूरसंचार और सूचना मंत्री ए.राजा सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दूरसंचार विभाग के सचिव पी.जे.थामस और अन्य सरकारी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications