मप्र में तेंदुए का शिकार!
भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों के बिछाए तार में फंसने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई।
होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी इलाके में स्थित सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान के अप्सरा विहार में एक मादा तेंदुआ शनिवार को मृत मिली। उद्यान प्रबंधन के मुताबिक तेंदुए की मौत तार के फंदे में फंसने से हुई है।
सूत्रों का कहना है मादा तेंदुआ शायद पानी की तलाश में भटक रही थी और शिकारियों के बिछाए गए तार में फंस गयी जिससे उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications