पाक का संघर्षविराम उल्लंघन, भारी गोलीबारी (लीड-1)
जम्मू से 200 किलोमीटर उत्तर में पुंछ में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सुबह नौ बजे गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई करने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रॉकेट दागने शुरू कर दिए।"
उन्होंने बताया, "गोलीबारी अब तक जारी है।" प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना इसे सीधे तौर पर संघर्षविराम उल्लंघन की मामला मानती है।"
इस गोलीबारी में अब तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है, पाकिस्तान में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं मिल सकी है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस महीने में चौथी बार कृष्णा घाटी सेक्टर पर गोलीबारी की है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से एक, 16 और 18 मई को गोलीबारी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications