आतंकवादियों ने श्रमिक संगठन के नेता की हत्या की
श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक श्रमिक संगठन के नेता और सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष 45 वर्षीय गुलाम नबी खान को यहां से 50 किलोमीटर दूर सोपोर के मार्केट स्क्वे यर में गोली मार दी।
खान को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications