उड़ीसा में भूकंप के हलके झटके

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार करीब 5.48 बजे मामूली तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र भुवनेश्वर से 75 किलोमीटर दूर स्थित था। राज्य के राजस्व नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, "जान-माल की किसी क्षति की कोई सूचना नहीं है।"
आपको बताते चलें कि दक्षिण भारत के पूर्वी तट पर आए तूफान लैला की वजह से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उड़ीसा के तटीय इलाकों में भारी तबाही मची है। इस तबाही में करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications