पायलट के नियंत्रण खोने पर हुआ मैंगलौर हादसा

इस इलाके के मौसम की बात करें तो दो दिन पहले तक यहां तेज बारिश हो रही थी, जिस वजह से मौसम पहले से ही काफी खराब था। विमान के उतरते वक्त दृश्यता छह किलोमीटर तक थी, हवा शांत थी और बारिश नहीं हो रही थी। विमान को हालांकि जहां (टच डाउन जोन पर) उतरना था, वह उससे कुछ आगे उतरा और रनवे क्षेत्र से आगे निकल गया।
क्लिक करें: मैंगलौर विमान हादसे से जुड़ी खबरें
देखते ही देखते विमान एक गड्ढे में जा गिरा। माना जा रहा है कि रनवे पर उतरने के दौरान ही विमान का अगला पहिया फट गया था। विमान उतरते वक्त एक इंस्ट्रमेंट लैंडिंग सिस्टम से टकरा गया। इसके बाद चालक ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया और वह गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई।
इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है। एयर इंडिया के निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तार से बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। फिलहाल विमान का ब्लैक बॉक्स भी नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications