13 वर्षीय जॉर्डन ने एवरेस्ट फतह किया
बीजिंग। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और न ही वो किसी की बपौती होती है। और इस कहावत को सच कर दिखाया है जार्डन ने । अमेरिका के 13 वर्षीय लड़के ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह कर दुनिया में सबसे कम उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
शनिवार सुबह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच कर यह उत्साही पर्वतारोही जॉर्डन रोमेरो दुनिया के सातों महाद्वीपों पर मौजूद सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने की अपनी मुहिम में एक कदम और आगे बढ़ गया।
जानिए : कला-संस्कृति के बारे में
समुद्र तल से 8850 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच कर जॉर्डन ने अपनी मां को फोन कर के कहा कि मैं दुनिया की सबसे ऊंची जगह से बोल रहा हूं।जॉर्डन इससे पहले नौ वर्ष की उम्र में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलीमंजारो को भी फतह कर चुका है।
इससे पहले जॉर्डन ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि मेरा हर कदम मेरे जीवन के मकसद की और होता है, मैं दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर खड़ा होना चाहता हूं। इससे पहले नेपाल के तेंबा ट्शेरी ने 16 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह कर विश्व में सबस कम उम्र में यह कारनामा करने का रिकार्ड बनाया था।













Click it and Unblock the Notifications