झारखंड बना राजनैतिक नौटंकी का मंच : भाजपा

गौरतलब है कि सोरेन ने शुक्रवार को बोकारो में संवाददाताओं से कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के प्रति आश्वस्त हैं। उनकी सरकार पांच साल के लिए गठित हुई थी और वो पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इसके पहले सोरेन ने गुरूवार को उस समय भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, जब उन्होंने घोषणा की वो मैं मुख्यमंत्री का पद नहीं छो़ड़ेगें। भाजपा के साथ 28-28 महीने के आधार पर सत्ता की साझेदारी उन्हें स्वीकार्य नहीं है। वो विधानसभा चुनाव ल़ड़ेगें।
इस बीच झामुमो के दो असंतुष्ट विधायक टेकला महतो और लोबिन हेमग्रोम गुरूवार को नई दिल्ली में थे। माना जा रहा है कि वे राज्य में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना तलाश रहे हैं। सोरेन ने यह तो कहा कि वह विधानसभा चुनाव ल़डेंगे, लेकिन उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के नाम का खुलासा नहीं किया। लोकसभा सांसद सोरेन को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए 30 मई तक राज्य विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी है।












Click it and Unblock the Notifications