राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस: शाही

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार शुक्रवार को राम लला का दर्शन करने अयोध्या आए शाही ने मीडिया से कहा कि भाजपा राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमारा सपना है और इसे पूरा करने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस हमारे रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है।
शाही ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवादी पार्टी है, सपा परिवारवादी और बसपा मायावादी पार्टी है। इन सभी दलों ने हमेशा राम मंदिर पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications