भाजपा मेरी पहली मुहब्बत है : जसवंत सिंह

नई दिल्ली। अंग्रेजीं में एक कहावत है 'ब्लड इज थिकर देन वाटर' यानी खून के रिश्ते कभी बदल नहीं सकते हैं। भले ही उनमें कितने मन मुटाव हो जाये। कुछ ऐसा ही हाल है जसवंत सिंह का, जिनका कहना है कि भाजपा उनके रग-रग में दौड़ रही है। गौरतलब है कि जिन्ना पर किताब लिखने के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ था जिसके कारण भाजपा ने जसंवत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन जसवंत सिंह अभी भी पार्टी का मोह नहीं छोड़ पाये है। उनका कहना है कि भाजपा उनकी पहली मुहब्बत है और कोई भी अपनी पहली चाहत को भूला नहीं सकता है।

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिह शेखावत की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह के एक साथ जयपुर जाने के बाद सिंह के पार्टी में वापसी को लेकर कयास लगने लगे हैं। हालांकि न तो जसवंत सिंह ने और न ही भाजपा ने उनकी पार्टी में वापसी की पुष्टि की है लेकिन हां इनकार भी नहीं किया है।

क्लिक करें : सिनेमा जगत की खबरें

सिंह ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि आडवाणी ने उन्हें अपने साथ जयपुर चलने के लिये जो अवसर दिया उससे वह अभिभूत हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में वापस लौट रहे हैं तो सिंह ने मुस्कुरा कर जवाब दिया कि उन्होंने 32 साल भाजपा में बिताए हैं भला उसे वो अपने खून से अलग कैसे कर सकते हैं।

सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में दोहराया कि उन्हें जिन्ना पर पुस्तक लिखने के लिए कोई अफसोस नहीं है। उसमें उनके विचार हैं। पूर्व भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अभी भी इस बात का दुख है कि भाजपा ने उनकी पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया और उनके विचारों की खातिर पार्टी से निकाल दिया गया।

जानिए : सेहत का हाल

सिंह ने कहा कि उन्हें किसी पार्टी में नहीं होने की कमी नहीं खलती है लेकिन कोई और मंच नही मिलने का अफसोस जरूर है। दूसरी ओर भाजपा सूत्रों ने सिंह की वापसी को लेकर कोई भी कयास लगाने से इनकार कर दिया लेकिन भाजपा में एक वर्ग अभी भी यह मानता है कि सिंह भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं और शेखावत के निधन के बाद राजपूत समुदाय का नेतृत्व करने लिए जो रिक्तता आई है उसकी वह भरपाई कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+