मैंगलोर विमान हादसे पर पीएम ने शोक जताया
उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
क्लिक करें: मैंगलोर विमान दुर्घटना से जुड़ी खबरें
बयान में कहा गया कि इस दुखद हादसे को देखते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी शोक जताया है। गडकरी ने शोक संदेश में कहा कि दुख की घड़ी में वह पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार को राहत और बचाव कार्य तथा पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications