प्रफुल्ल पटेल ने दुर्घटना की नतिक जिम्मेदारी ली
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मैंगलोर में हुए एयर इंडिया बोइंग 737 विमान हादसे की नैतिक जिम्मेदारी ली। इस हादसे में 159 लोगों की मौत हो चुकी है।
पटेल ने प्रधानमंत्री से उनके सात रेसकोर्स रोड स्थित आवास पर मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैंने अपनी व्यथा व्यक्त की। मैंने नागरिक उड्डयन परिवार के प्रमुख की हैसियत से उनसे अपनी निजी और नैतिक जिम्मेदारी के बारे में बताया।"
यद्यपि पटेल ने अपने इस्तीफे के प्रस्ताव के बारे में कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को निजी व्यथा की गहरी समझ है और उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी के साथ समझा है कि इस तरह की कोई त्रासद दुर्घटना कैसे घटी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications