वह भाग्यशाली थीं कि उड़ान छूट गई!
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। थेरेसियाम्मा फिलिप बहुत भाग्यशाली रहीं कि दुबई से मैंगलोर की उनकी उड़ान छूट गई। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए मैंगलोर जाने वाली थीं।
एनडीटीवी समाचार चैनल के साथ बातचीत में फिलिप ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं इतनी भाग्यशाली हूं। मैंने इस उड़ान के लिए टिकट लिया था लेकिन गलती से मुझे लगा कि यह उड़ान शाम की है जबकि यह सुबह की थी। इस तरह मुझसे यह उड़ान छूट गई।"
उन्होंने बताया, "उड़ान छूटने की वजह से मैं पछता रही थी कि इसी बीच मैंगलोर से मेरी बेटी ने इस बारे में मुझे सूचना दी और समाचार देखने को कहा।"
दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 812 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 159 लोग मारे गए हैं। सात लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications