मैंगलोर विमान हादसा : हवाई अड्डे पर रनवे खतरनाक नहीं

ज्ञात हो कि शनिवार सुबह इस हवाईअड्डे पर हुए विमान हादसे में कम से कम 159 लोग मारे गए हैं।

एएआई के एक अधिकारी ने कहा, "वहां पर्याप्त लैंडिंग क्षेत्र है और रनवे के बाद 90 मीटर का सुरक्षा क्षेत्र (आरईएस) भी।"

आरईएस क्षेत्र, रनवे के बाद के समतल मिट्टी के क्षेत्र को कहा जाता है। यह क्षेत्र दरअसल रनवे से फिसलने की स्थिति में विमान को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए तैयार किया जाता है।

एएआई अधिकारी ने कहा कि बाज्पे हवाईअड्डा अंतर्राष्ट्रीय नागकि उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के मानकों के अनुरूप है।

आईसीएओ का कहना है कि किसी दुर्घटना को रोकने के लिए रनवे के बाद से कम से कम 90 मीटर का आरईएस हर हाल में होना चाहिए।

अधिकारी ने कहा कि बाज्पे हवाईअड्डे से हर रोज लगभग 10-12 उड़ानें संचालित होती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+