उत्तर भारत में आंधी की आशंका
नई दिल्ली। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी आने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की आशंका है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में लैला का कहर जारी है। अगले 48 घंटों के भीतर पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तरी व तटीय उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
लगभग पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण गर्मी के साथ लू से लोगों का बुरा हाल है। बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश से हालांकि लोगों को कुछ राहत मिली है। दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं से पूर्वोत्तर के राज्यों में आद्रता बढ़ गई है।













Click it and Unblock the Notifications