सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ूंगा : शिबू सोरेन

क्लिक करें : सिनेमा की खबरें
सोरेन ने हालांकि उस विधानसभा सीट के नाम का जिक्र नहीं किया जहां से वह चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। सोरेन लोकसभा के सांसद हैं। झारखण्ड में मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें 30 जून तक विधानसभा का चुनाव जीतना जरूरी है।सोरेन के इस बयान से झारखण्ड में लंबे समय से चल रहा राजनीतिक संकट और बढ़ सकता है।
क्लिक करें : जानें सेहत का हाल
गौरतलब है कि भाजपा और झामुमो के बीच मंगलवार को इस बात पर सहमति बनी थी कि दोनों बारी-बारी से सत्ता में 28-28 महीने रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन मुंडा और सोरेन ने इस संबंध में मंगलवार को घोषणा की थी। सोरेन ने मंगलवार को कहा था, 'हम सत्ता की अदला-बदली के लिए सहमत हैं। भाजपा और झामुमो राज्य में 28-28 महीने बारी-बारी से शासन करेंगे।'
पिछले महीने लोकसभा में भाजपा द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में सोरेन द्वारा मतदान करने के निर्णय के बाद राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया था। पहले भाजपा ने समर्थन वापसी की घोषणा की थी। बाद में हालांकि दोनों पार्टियों ने गठबंधन को जारी रखने का निर्णय लिया था।












Click it and Unblock the Notifications