गूगल की नई पेशकश 'गूगल टीवी'
वाशिंगटन। इंटरनेट की दुनिया का बादशाह गूगल अब जल्द ही अपना नया प्रोडक्ट लांच कर रहा है। सर्च इंजन कंपनी गूगल बाजार में गूगल टीवी उतारने वाली है।
सैन फ्रांसिस्को में हुए एक सम्मेलन में गूगल ने अपनी इस नई परियोजना का खुलासा किया। कंपनी के मुताबिक 'गूगल टीवी' के जरिए लोग टेलीविजन चैनलों, वेबसाइट और अन्य टेक्नॉलजी से संबंधित सारे काम एक साथ कर सकेंगे।
गूगल अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सोनी और लॉजिटेक कंपनी के साथ हाथ मिलाने वाली है। । 'गूगल टीवी' में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर के अलावा एंड्रॉयड, क्रॉम वेब ब्राउजर, सोनी टेलीविजन व इंटेल माइक्रोप्रोसेसर, रिमोट कंट्रोल और वॉयरलेस कीबोर्ड जैसे अत्याधुनिक उपकरण शामिल किये हैं। गूगल टीवी बाजार में इस साल के अंत तक उतारा जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications