राबड़ी देवी से छोटे हैं लालू यादव

Rabri Lalu
पटना। फिल्म कर्ज का वो मशहूर गीत तो आपको जरूर याद होगा कि ' तू कितने बरस का' जिसमें ऋषि कपूर अपनी प्रेमिका टीना मुनीम से उसकी उम्र का जिक्र करते है और फिर उसके बाद उम्र का हवाला देते हुए मुहब्बत की बातें करते हैं। लेकिन वो फिल्म थी जिसमें अक्सर इस तरह की बातें होती रहती हैं।

लेकिन कुछ ऐसी ही फिल्मी बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कहते नजर आ रहे हैं अपनी प्रिय पत्नी राबड़ी देवी से। लालू साहब अपनी पत्नी राबड़ी देवी से आजकल ये कह रहे हैं कि तू तो 55 की है और मै 48 का। लेकिन लालू ने ये बात मुहब्बत में नहीं बल्कि जनगणना के लिए अपना और अपने परिवार का नाम दर्ज कराते हुए कही है।

अपने चुटीले अंदाज़ और बेबाक बयानी के लिए मशहूर लालू प्रसाद यादव की मानें तो वो अपनी धर्मपत्नी राबड़ी देवी से सात साल छोटे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंचे जनगणना विभाग के डायरेक्टर के. संथिल कुमार और अन्य कर्मियों से लालू यादव ने कहा कि वह राबड़ी से उम्र में काफी छोटे हैं।

लालू के इस खुलासे पर वहां मौजूद मीडिया वालों ने जब उनसे यह पूछा कि क्या उनकी पत्नी उम्र में उनसे अधिक हैं ? तो इस पर लालू ने मज़ाकिए लहजे में कहा कि वह इस बारे में नहीं जानते पर राबड़ी बड़ी हो सकती हैं। बहरहाल मीडियाकर्मियों की बढ़ती जिज्ञासा को तुरंत भांपते हुए लालू ने कहा कि उनका जन्म 1948 में हुआ था और राबड़ी का जन्म 1955 में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+