आंध्र के राहत शिविरों में पहुंचे 70 हजार लोग

इनमें से अधिकतर लोग चार तटीय जिलों प्रकाशम, गुंटूर, कृष्णा और नेल्लोर के हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राहत शिविरों में एक लाख 70 हजार भोजन के पैकेटों और 6.34 लाख पानी के केन पहुंचाए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को लैला के आने के बाद से तटीय आंध्र प्रदेश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मंगलवार से भारी बारिश के कारण घरों के ढहने और अन्य घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है।
कृष्णा जिले में सबसे ज्यादा सात मौतें हुई हैं। नेल्लोर में चार, गुंटुर में तीन और पूर्वी गोदावरी और प्रकाशम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई औऱ तीन लोग लापता हैं। प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 5800 एकड़ जमीन में लगी फसलों और 6,060 एकड़ जमीन में लगे बागवानी को नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications