माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे मेक्सिको के पर्वतारोही
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक आन्या और मार्टिनेज ने अपने देश के आजाद होने की 200वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का फैसला किया था।
दोनों ने सोमवार को 8848 मीटर ऊंची इस पर्वत चोटी पर कदम रखा। उन्होंने 29 मार्च को अपना अभियान शुरू किया था।
आन्या और मार्टिनेज के साथ दो अन्य पर्वतारोही इस अभियान में शामिल थे लेकिन निमोनिया और शीतदंश के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications