221 वर्ष बाद पुस्तकालय लौटी वाशिंगटन की किताब
न्यूयार्क सोसाइटी लाइब्रेरी के कर्मचारियों ने इस पुस्तक का खुशी के साथ स्वागत किया। 'द लॉ ऑफ नेशंस' नाम की इस पुस्तक को जॉर्ज वाशिंगटन के माउंट वेर्नान स्टेट के सदस्यों ने लाइब्रेरी को वापस किया।
माउंट वेर्नान स्टेट के सदस्यों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने पांच अक्टूबर 1789 को इस पुस्तक को लाइब्रेरी से इश्यू कराया था। तब से यह किताब माउंट वेर्नान स्टेट में ही थी।
लाइब्रेरी के कर्मचारियों को 1934 तक इस पुस्तक की जानकारी नहीं थी लेकिन उसी वर्ष लाइब्रेरी के बेसमेंट में पाई गई एक डायरी में इसका जिक्र मिल गया।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क डेली' के मुताबिक अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति ने चूंकी इस पुस्तक को 221 वर्ष बाद लाइब्रेरी को सुपुर्द किया है, लिहाजा कायदे के अनुसार उन पर तीन लाख डॉलर का जुर्माना लगना चाहिए लेकिन लाइब्रेरी प्रबंधन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों इस जुर्माने से मुक्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications